Breaking News

सहसवान: आशा संगिनी वर्कर्स ने भुगतान न मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्ञापन सौंपा। 

आशा संगिनी वर्कर्स ने भुगतान न मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्ञापन सौंपा। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष जोली वैश्य के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक आशा संगिनियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसवान में विभिन्न भुगतान न होने को लेकर ज्ञापन बीसीपीएम को सौंपा।

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष जोली वैश्य के साथ संगठन पदाधिकारी नीलम सक्सेना, मुनीषा देवी, शशि सक्सेना और राजकुमारी मौजूद रहीं। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को अवगत कराया कि आशा और आशा संगिनियों के कई भुगतान अभी तक लंबित हैं।

ज्ञापन में जिन बिंदुओं का उल्लेख किया गया, उनमें एनसीडी, आभा, आरडी, आयुष्मान टीवी, मलेरिया, आशा डायरी, संस्थागत प्रसव, एचआरपी और मल्टीलोड शामिल हैं। बैठक में इन सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि सोमवार से भुगतान प्रारंभ कर दिया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूनम, रचना, हर देवी, शीला, मिथिलेश, राधा देवी, लक्ष्मी देवी, राजबाला, ममता और रानी समेत कई अन्य आशा संगिनी शामिल थीं।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!