Breaking News

बिसौली: कड़ी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की अंतिम परीक्षा, छात्रों के चेहरों पर दिखी खुशी।

कड़ी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की अंतिम परीक्षा, छात्रों के चेहरों पर दिखी खुशी।

आई एम खान 

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में यूपी बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। लंबे समय से चल रही परीक्षा प्रक्रिया के खत्म होने पर विद्यार्थियों ने सुकून की सांस ली।

विद्यालय परिसर के बाहर भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। परीक्षा केंद्र से कुछ दूरी पर खड़े अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते नजर आए। अंतिम पेपर होने के कारण कई परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। प्रवेश से पूर्व रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा और रेनू कुमारी द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी और जांच की गई।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा में कुल 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पूरी परीक्षा अवधि के दौरान हाईस्कूल में 87 परीक्षार्थी पूर्ण रूप से तथा 5 आंशिक रूप से अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 100 परीक्षार्थी पूर्ण रूप से और एक आंशिक रूप से अनुपस्थित रहा।

परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!