Breaking News

बिसौली: नवोदय परीक्षा में छात्र की सफलता, विद्यालय में खुशी का माहौल।

नवोदय परीक्षा में छात्र की सफलता, विद्यालय में खुशी का माहौल।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। पीएम श्री विद्यालय परौली के छात्र मो. आकिल ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्र की उपलब्धि पर हर्ष जताया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कौशल जौहरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, लगन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी निरंतर प्रेरित किया जाता है।

छात्र की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!