Breaking News

शाहजहांपुर: नाबालिग युवतियों से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बांस मंडी के पास दबोचा।

नाबालिग युवतियों से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बांस मंडी के पास दबोचा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। नाबालिग युवतियों से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में चौक कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को थाना चौक कोतवाली में दो नाबालिग युवतियों के साथ छेड़छाड़ और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय उर्फ सचिन (उम्र करीब 23 वर्ष), निवासी मोहल्ला रोशनगंज को बांस मंडी तिराहे से पहले गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!