Breaking News

बिसौली: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- संविधान और आरक्षण पर हो रहा प्रहार।

बिसौली: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- संविधान और आरक्षण पर हो रहा प्रहार।

आई एम खान 

बिसौली: समाजवादी पार्टी द्वारा मुड़िया धुरे की स्थित एमजी ग्रीन में आयोजित ‘पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन’ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के साथ धोखे का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि वर्तमान में देश में सामाजिक न्याय का रास्ता डगमगा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए वर्ग ने बड़ी उम्मीदों के साथ वर्तमान सरकार को सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज यह सरकार उन्हीं वर्गों के अधिकारों और आरक्षण पर प्रहार कर संविधान को समाप्त करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाएं और संगठन को बूथ स्तर तक इतना मजबूत करें कि विपक्ष की नीतियों को विफल किया जा सके।

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने किया।

सम्मेलन में पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, बनवारी लाल पाठक, रजनीश गुप्ता, राजेंद्र गुरुजी, सुरेश पाल सिंह चौहान, सतीश प्रेमी (पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग), गजराज सिंह यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), एडवोकेट अल्ताफ हुसैन (अध्यक्ष, तहसील बार एसोसिएशन बिसौली), पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम, अमित मथुरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, आकाश मिश्रा, रामबाबू यादव, एडवोकेट जितेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, डॉ. आश मोहम्मद, मोर सिंह पाल, सुरेंद्र सागर, सुनील यादव, उदयवीर शाक्य, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, अनीस फारूकी, सुनीता पाल, मशरूर खां, सकलेन प्रधान, एडवोकेट राजीव यादव, एडवोकेट मोहित शर्मा और भूपेन्द्र दिवाकर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बिसौली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग का छापा, 24 कनेक्शन काटे गए।

बिसौली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग का छापा, 24 कनेक्शन काटे गए। आई …