Breaking News

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, ‘डिजिटल इंडिया’ पर हुई विचार गोष्ठी।

दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, ‘डिजिटल इंडिया’ पर हुई विचार गोष्ठी।

बिसौली (बदायूँ): दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. सपना भारती के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की वंदना के साथ हुआ।

अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. पारुल रस्तोगी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कराकर परिषद के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार साक्षी को अध्यक्ष, दिवांगी को उपाध्यक्ष, प्रिया को सचिव, गुनगुन को कोषाध्यक्ष, गायत्री प्रजापति को छात्रा प्रतिनिधि और पुष्पेन्द्र को छात्र प्रतिनिधि चुना गया।

इस अवसर पर “डिजिटल इंडिया” विषय पर एक विशेष विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोष्ठी के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में करिश्मा दीक्षित ने प्रथम, निष्ठा वर्मा ने द्वितीय तथा मीनाक्षी और आरुषि यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भौतिक विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. मंजूषा ने निभाई।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. सपना भारती ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. एम.एम. वार्ष्णेय और कनिष्ठ सहायक सुमित कुमार सहित महाविद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …