Breaking News

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

बदायूँ: आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ के ऑडिटोरियम में वाणिज्य संकाय के शोध छात्र श्री हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन प्रस्तुतीकरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सेमिनार का मुख्य विषय “An Analytical Study of Forensic Accounting Effectiveness in Preventing the Financial Frauds” (वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में फोरेंसिक अकाउंटिंग प्रभावशीलता का विश्लेषणात्मक अध्ययन) रहा। यह संपूर्ण शोध कार्य महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र कुमार बत्रा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार बत्रा ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों को रोकने के लिए फोरेंसिक अकाउंटिंग एक बेहद सशक्त और प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शोध कार्य भविष्य में वाणिज्य और बैंकिंग जगत के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

शोध छात्र एवं अडानी ग्रुप के चार्टर्ड अकाउंटेंट हरित कुमार वर्मा ने अपने शोध ग्रंथ के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से विवेचना की। इस दौरान उन्होंने सेमिनार में उपस्थित शोध विशेषज्ञों तथा वाणिज्य विषय के छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न तकनीकी प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए।

सेमिनार में रिसर्च एडवाइजरी कमेटी (RAC) के सम्मानित सदस्यों, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और शोध छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने उपस्थित सभी मेहमानों, विशेषज्ञों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजधन, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. बबीता यादव, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सरिता यादव, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. जुनैद आलम और डॉ. ज्योति विश्नोई सहित कई अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, ‘डिजिटल इंडिया’ पर हुई विचार गोष्ठी।

दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, ‘डिजिटल इंडिया’ …