Breaking News

बिसौली: होली पर्व को लेकर बिसौली में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील।

होली पर्व को लेकर बिसौली में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाल ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर होली को प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस इंस्पेक्टर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, एसआई जब्बार अली सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!