Breaking News

बिसौली में शिया समुदाय ने अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर की मजलिस, निकाला शांतिपूर्ण मार्च।

बिसौली में शिया समुदाय ने अयातुल्लाह खामेनेई की शहादत पर की मजलिस, निकाला शांतिपूर्ण मार्च।

आई एम खान

बिसौली। ईरान के शिया धर्मगुरु सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई व उनके परिवार के सदस्यों की शहादत की सूचना पर कस्बे के शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को इमामबाड़े में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने एकत्रित होकर मजलिस का आयोजन किया तथा मातमपुर्सी की।

अंजुमन फ़रोग़े अज़ा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समुदाय के लोगों ने हाथों में काले झंडे और अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर शांतिपूर्वक जुलूस निकाला। इस दौरान हुसैन जिंदाबाद और खामेनेई जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कुछ लोगों ने अमेरिका और इजरायल के विरोध में भी नारेबाजी की।

अंजुमन फ़रोग़े अज़ा के मुतवल्ली अब्बास रज़ा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया। वहीं इमाम-ए-जुमा मशरकैन रिज़वी ने ईरान और वहां के नागरिकों की सलामती के लिए दुआ कराई।

कार्यक्रम में सदर मो. रज़ा, मुतवल्ली अब्बास रज़ा, अता हुसैन, साजिद अब्बास, मशहूद खां हमदम, इज्ज़त अली, क़मर अब्बास, ताहा अली, इरफान अली, तस्वीर इक़बाल, मोहम्मद जकी, अली जाफर रिज़वी, अब्बास जिया, अफ़रोज़ अब्बास, तंजीम हैदर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …