Breaking News

बिसौली: डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव।

डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के डी पॉल स्कूल में छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं होली के रंग में रंगे नजर आए। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशियों का इजहार किया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर होली का आनंद लिया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. फादर मार्टिन वीसी ने कहा कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से रासायनिक रंगों के प्रयोग से बचने और सुरक्षित तथा पर्यावरण-अनुकूल तरीके से गुलाल के साथ होली खेलने की अपील की।

रंगोत्सव के दौरान प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता, अंश वार्ष्णेय, मो. मुजफ्फर खान, प्रिंस वार्ष्णेय, प्रतीक कुमार झा, ईशान गुप्ता, तनिष्क वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, दर्शिका गुप्ता, अनन्या मिश्रा, माही गोयल, वैष्णव वार्ष्णेय सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम हंसी-खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!