Breaking News

बिसौली: विद्युत विभाग की मॉर्निंग रेड, 5 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी।

बिसौली: विद्युत विभाग की मॉर्निंग रेड, 5 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने और राजस्व सुधार के उद्देश्य से लगातार मॉर्निंग रेड अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने 45 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की बारीकी से जांच की, जिसमें से पांच कनेक्शनों पर सीधे तौर पर बिजली चोरी पकड़ी गई।

उपखंड अधिकारी (SDO) विकास राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष अभियान बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने, चोरी के मामलों पर नकेल कसने और बकाया बिलों की वसूली के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोग रात के वक्त कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हैं, जो सुबह के समय की गई छापेमारी में आसानी से पकड़ में आ जाती है। इसके अलावा, दिन के समय कई घरों में ताला मिलने या उपभोक्ताओं के न मिलने के कारण जांच में बाधा आती है, जिस वजह से सुबह सवेरे यह औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें और किसी भी प्रकार की अवैध बिजली चोरी या गलत इस्तेमाल से दूर रहें। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love

Check Also

बिसौली: के.बी. हिंदी सेवा न्यास द्वारा काव्य गोष्ठी, शिक्षक पिता की पुण्यतिथि पर सेवानिवृत्त गुरुजन सम्मानित।

बिसौली: के.बी. हिंदी सेवा न्यास द्वारा काव्य गोष्ठी, शिक्षक पिता की पुण्यतिथि पर सेवानिवृत्त गुरुजन …