Breaking News

बिसौली: महाराम जाटव के निधन पर गहरा शोक, सतीश प्रेमी ने परिजनों को दी सांत्वना।

बिसौली: महाराम जाटव के निधन पर गहरा शोक, सतीश प्रेमी ने परिजनों को दी सांत्वना।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुगर्रा में महाराम जाटव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद सूचना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने उनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं सतीश प्रेमी

स्वर्गीय महाराम जाटव के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सतीश प्रेमी ने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे और उनकी पूरी टीम इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से मृतक के पुत्र जोगेंद्र जाटव, जयसिंह जाटव, पप्पू कुमार, चिंटू जाटव, प्रेमसिंह जाटव, दीपक यादव, नीटू जाटव, ऊदल सिंह, विकास यादव, रविन्द्र यादव, कपिलदेव और प्रकाश प्रजापति सहित गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक प्रकट किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …