Breaking News

शाहजहाँपुर: जैव विविधता पार्क में महापौर और नगर आयुक्त ने लगाए पौधे, दिया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश।

शाहजहाँपुर: जैव विविधता पार्क में महापौर और नगर आयुक्त ने लगाए पौधे, दिया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर निगम के उद्यान विभाग ने न्यू सिटी ककरा स्थित जैव विविधता पार्क में विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना और शहर को हरा-भरा बनाने के लिए आम नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।

​महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि यह अभियान शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है और उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं बल्कि उनकी उचित देखभाल भी करें। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस अभियान के दौरान लोगों को “नो सिंगल यूज़ प्लास्टिक” का संदेश देते हुए कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। नगर निगम के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाकर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का आग्रह किया।

​इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल एवं उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, सहायक अभियंता जल रवि कुमार विश्वकर्मा, सैफ सिद्दीकी और उद्यान लिपिक अमर दीप सहित नगर निगम की पूरी टीम, आईईसी एवं आईटीसी विभाग के सदस्य और कई पार्षद उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!