Breaking News

बिल्सी: जनसमस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी।

बिल्सी: जनसमस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी।

बिल्सी। बिल्सी नगर की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से अधिशासी अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नगरपालिका के लिपिक मोहित मौर्य को सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि नगर की इन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो किसान यूनियन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

भाकियू जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में कई स्थानों पर नालों के चेंबर खुले पड़े हैं या उनके ढक्कन गायब हैं। इन खुले गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी खुले स्थानों और चेंबरों को तुरंत ढंका जाए। इसके अलावा किसान नेताओं ने नगर में व्याप्त गंदगी और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति पर भी अपना तीव्र रोष व्यक्त किया।

ज्ञापन के दौरान बरनी जाने वाले मार्ग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। भाकियू नेताओं ने बताया कि इस मार्ग पर सड़क किनारे बड़े पैमाने पर कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे आसपास भयंकर दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने मांग की कि इस कूड़े को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए और सड़क के दोनों ओर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

किसान नेता अंजार खान ने कड़े शब्दों में कहा कि नगरपालिका प्रशासन जनता की बुनियादी समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। यदि ज्ञापन में उठाई गई सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो किसान यूनियन सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …