Breaking News

युद्ध जैसी स्थिति से निपटने को बरेली तैयार, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में अंधेरे में डूबा शहर।

युद्ध जैसी स्थिति से निपटने को बरेली तैयार, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में अंधेरे में डूबा शहर।

सायरन बजते ही बुझ गई रौशनी, आपातकालीन हालात की तैयारियों का हुआ अभ्यास।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। संभावित हवाई हमलों और युद्धकालीन आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को बरेली में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जैसे ही सायरन की आवाज गूंजी, लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर दीं और कुछ ही क्षणों में पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य दुश्मन से लोकेशन छिपाने की रणनीति को मजबूत करना और आपदा की स्थिति में त्वरित व संगठित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। अभ्यास के दौरान सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग सहित कई एजेंसियों ने आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

मॉक ड्रिल का मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे अभ्यास की निगरानी की। ड्रिल के दौरान यह परखा गया कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों और प्रशासन को किस प्रकार सतर्क रहना है तथा बिजली, संचार और बचाव कार्यों को किस तरह नियंत्रित किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आमजन को ब्लैकआउट और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सुरक्षा प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि वास्तविक संकट की घड़ी में घबराहट या अव्यवस्था न फैले।

प्रशासन ने मॉक ड्रिल में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यास किए जाते रहेंगे, जिससे जिले की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सके।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!