Breaking News

बरेली: ज़िला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, गोद में मासूम का शव लिए मां का विलाप; वीडियो वायरल

बरेली: ज़िला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, गोद में मासूम का शव लिए मां का विलाप; वीडियो वायरल

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। ज़िला अस्पताल का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी मासूम बेटी के शव को गोद में लेकर बिलखती नजर आ रही है। इस हृदयविदारक घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृत बच्ची की पहचान रामेश्वर दयाल की पुत्री परी के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उन्हें समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती, तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। अस्पताल परिसर में इस घटना को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल रहा और लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष स्पष्ट किया है। एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि बच्ची सिर के बल छत से गिर गई थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। उनका कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे आर्थिक कारणों से ज़िला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉ. दीक्षित के अनुसार बच्ची की स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण उसे उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे वहां ले जाने के बजाय अस्पताल में ही रहे। शनिवार सुबह बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शव वाहन से ले जाते समय वीडियो बनाकर गलत तरीके से वायरल किया गया है, जबकि अस्पताल ने नियमानुसार पूरी प्रक्रिया का पालन किया था। फिलहाल, परिजनों के आरोप और अस्पताल प्रशासन के दावों के बीच इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!