Breaking News

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी व गुम हुए 174 स्मार्टफोन बरामद, कीमत लगभग 36 लाख रुपये।

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी व गुम हुए 174 स्मार्टफोन बरामद, कीमत लगभग 36 लाख रुपये।

गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। महाराष्ट्र (मुंबई) से चोरी व गुम हुए स्मार्टफोनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी ललिया/साइबर क्राइम डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी साइबर थाना आर.पी. यादव के नेतृत्व में साइबर थाना बलरामपुर और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने गहन तकनीकी कार्रवाई करते हुए कुल 174 स्मार्टफोन बरामद किए।

बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है, जो पुलिस की समन्वित कार्रवाई का महत्वपूर्ण परिणाम है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यवाही पुलिस की सतर्कता, उच्च तकनीकी दक्षता तथा जनसेवा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से न केवल आमजन का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है, बल्कि यह भी सिद्ध होता है कि टीम वर्क और तकनीक आधारित जांच से हर चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।

बलरामपुर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को उनकी संपत्ति वापस मिल सके और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।

Byte- विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!