Breaking News

बलरामपुर: गनवरिया गांव में घर में घुसे तेंदुए से हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत।

गनवरिया गांव में घर में घुसे तेंदुए से हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत।

गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। थाना ललिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गनवरिया गांव में बुधवार शाम उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घटना लगभग 6:45 बजे की बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने जैसे ही कमरे में अनाज की डेहरी के पास किसी जंगली जानवर की हलचल देखी, वे शोर मचाते हुए बाहर निकल आए।

कुछ ही मिनटों में यह जानकारी पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति देखकर लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड की टीम गांव के लिए रवाना हुई।

ग्रामीणों के अनुसार, शोर-शराबे का फायदा उठाकर तेंदुआ घर से बाहर निकला और गांव के पश्चिमी हिस्से में स्थित घनी झाड़ियों की ओर भाग गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है, जिसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग की टीम ने गांव के आसपास निगरानी बढ़ाने की बात कही है और लोगों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!