Breaking News

बलरामपुर: चॉकलेट-बिस्कुट की दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध पटाखों का कारोबार, 1080 पैकेट बरामद।

चॉकलेट-बिस्कुट की दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध पटाखों का कारोबार, 1080 पैकेट बरामद।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चुंगी नाका तिराहा स्थित नहरबालागंज क्षेत्र में इमरान ट्रेडर्स की दुकान के अंडरग्राउंड से 9 बोरियों में रखे गए 1080 पैकेट विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गत 9 सितंबर को मुखबिर से यह सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दुकान की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान हरी प्लास्टिक की 9 बोरियों से कुल 1080 पैकेट पटाखे बरामद किए गए।

इस मामले में पुलिस ने दुकान संचालक इमरान खान (पुत्र मो. अनीस खान, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी नीमकौनी अंधियारी बाग, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास पटाखों के भंडारण और वैध बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस नहीं था।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपनी दुकान पर चॉकलेट और बिस्कुट बेचने की आड़ में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री का धंधा करता था। बरामद किए गए पटाखों में छुरछुरी, गाजर, राकेट, चकरी, मिर्ची, सुतली, माचिस, सांप और बुलेट पटाखे समेत कई तरह की आतिशबाजी शामिल है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का …