Breaking News

बलरामपुर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत।

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर श्रावस्ती सीमा के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार विमल मिश्रा (50 वर्ष) और उनके पुत्र सोनू मिश्रा (24 वर्ष) निवासी मोहल्ला खलवा, बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद परीक्षण के लिए भेज दिया।

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!