Breaking News

बदायूं: कछला गंगा घाट जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अंतिम संस्कार में जा रहे आधा दर्जन लोग दबे, पांच गंभीर।

बदायूं: कछला गंगा घाट जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अंतिम संस्कार में जा रहे आधा दर्जन लोग दबे, पांच गंभीर।

बदायूं। जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नोमी से बड़ी संख्या में ग्रामीण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर अंतिम संस्कार के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजरिया थाना क्षेत्र के रफीनगर गांव के पास पहुँची, चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कई लोग ट्रॉली के नीचे ही दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर दौड़ लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सड़क से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!