Breaking News

बदायूं: 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए निर्देश।

25 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न और चीनी का वितरण, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए निर्देश।

बदायूँ। आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में माह सितंबर 2026 के कोटे के तहत अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए निःशुल्क खाद्यान्न तथा चीनी वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वितरण कार्य 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर 2026 के बीच संपन्न होगा।

वितरण व्यवस्था के तहत, जिन उचितदर दुकानों पर मोटे अनाज (बाजरा और मक्का) का अवशेष स्टॉक उपलब्ध है, वहां अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। इसमें 21 किलोग्राम गेहूं, 09 किलोग्राम चावल, 04 किलोग्राम बाजरा और 01 किलोग्राम मक्का शामिल है। इसके अलावा, अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 3 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कुल 54 रुपये में दी जाएगी। यह चीनी वितरण द्वितीय त्रैमास (जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026) के सापेक्ष किया जा रहा है।

वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट (प्रति व्यक्ति) के हिसाब से 02 किलोग्राम गेहूं, 02 किलोग्राम बाजरा और 01 किलोग्राम मक्का निःशुल्क वितरित किया जाएगा। दुकानों पर बाजरा और मक्का का स्टॉक खत्म होने के बाद शासन के नियमों के अनुसार गेहूं और चावल का वितरण किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अपील की है कि वे 25 सितंबर 2026 तक अपने कोटे के दुकानदार से निर्धारित मात्रा में निःशुल्क राशन और पात्रता के अनुसार चीनी अवश्य प्राप्त कर लें।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …