Breaking News

बदायूं: सीडीओ ने शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं से की चर्चा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स।

सीडीओ ने शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं से की चर्चा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स।

बदायूं: युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला ने सिविल लाइन स्थित शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी और अन्य विषयों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

सीडीओ ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए नियमित अध्ययन करने, एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने और समय के सदुपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने और अपने गुरुजनों का हमेशा सम्मान करने की अपील की।

इस कार्यक्रम के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम व अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया। इसके अलावा थाना कोतवाली परिसर में 48 क्षमता के हॉस्टल/बैरक और विवेचना कक्ष तथा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय भवन में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली परिसर में चल रहे कार्यों के अपूर्ण हिस्सों को अगले 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करने के कड़े निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासकीय विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव, प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …