Breaking News

बदायूं: शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी (नवादा) के अंदर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कुर्सियां चलीं और जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल।

बदायूं: शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी (नवादा) के अंदर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कुर्सियां चलीं और जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल।

संवाददाता, शिवेन्द्र यादव 

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी (नवादा) बुधवार शाम अखाड़ा बन गई। पुलिस के सामने ही अपने मामले की पैरवी करने आए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। चौकी के अंदर घुसकर हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विवाद की शुरुआत 13 जुलाई को सालारपुर गांव निवासी शमशाद द्वारा दर्ज कराए गए एक मुकदमे से हुई थी। शमशाद ने गांव के ही वसीम, शरीफ, साजिद और मुख्तार पर घर में घुसकर मारपीट करने और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। बुधवार को इसी मामले में आरोपित पक्ष के शरीफ अपने समर्थकों के साथ अपना पक्ष रखने के लिए चौकी पहुंचे थे।

अभी वे बात ही कर रहे थे कि विरोधी पक्ष के करीब एक दर्जन लोग अचानक वहां आ धमके और शरीफ व उनके साथियों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते चौकी का कमरा जंग का मैदान बन गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। चौकी परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया और पुलिसकर्मियों को स्थिति नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। चौकी प्रभारी एसआई योगराज सिंह ने बताया कि झगड़े के दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सभी के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!