Breaking News

बदायूँ: पुलिस लाइन चौराहे पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरा ऑटो, चालक की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

बदायूँ: पुलिस लाइन चौराहे पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरा ऑटो, चालक की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

बदायूँ। शहर के व्यस्ततम पुलिस लाइन चौराहे पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। कचहरी रोड स्थित चर्च के पास एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा समाया। राहत की बात यह रही कि उस समय ऑटो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे एक संभावित बड़ी जनहानि टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सीधे नाले की ओर बढ़ गया। हालांकि, समय रहते चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ऑटो से छलांग लगा दी, जिसके चलते वह पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

घटना की सूचना पाकर यातायात पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। भारी बारिश के बावजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत की और क्रेन की मदद से ऑटो को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चौराहे के पास नाला खुला होने के कारण यहां हमेशा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। राहगीरों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और खुले नालों को ढकवाया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!