Breaking News

बदायूँ: कड़ी सुरक्षा के बीच टीईटी परीक्षा संपन्न, डीएम ने केंद्रों का लिया जायजा।

बदायूँ: कड़ी सुरक्षा के बीच टीईटी परीक्षा संपन्न, डीएम ने केंद्रों का लिया जायजा।

बदायूँ। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के प्रथम दिन की परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी अवनीश राय ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 02 से 04 जुलाई तक आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की बारीकी से जांच की।

परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े घेरे तैयार किए हैं। केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के पास साइबर कैफे, फोटोकॉपी और प्रिंटिंग की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के प्रयोग पर रोक रहेगी। इसके अलावा, परीक्षार्थियों और केंद्र परिसर में मौजूद किसी भी व्यक्ति के लिए मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, अन्य संचार उपकरण और किसी भी प्रकार के आई0टी0 गैजेट्स को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!