Breaking News

शाहजहांपुर: अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

शाहजहांपुर: अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ ही व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही, जरूरतमंदों और राहगीरों के बीच फल व मिष्ठान का वितरण कर मानवता की सेवा का संदेश दिया गया। इस दौरान नेताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए (PDA) की मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण को आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राजेश यादव और पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने भी पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक न्याय का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसे प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी करार दिया।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अमित यादव, रणजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, रामसूरत यादव, विजय सिंह, विकास चंद्र एडवोकेट, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, ज्योत्सना कश्यप, नीरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …