Breaking News

बदायूं: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन कार्यक्रम घोषित, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू।

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन कार्यक्रम घोषित, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू।

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की आवेदन प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों एवं विद्यार्थियों को तय तिथियों के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक शिक्षण संस्थानों को समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त कर अपना मास्टर डेटा अपडेट कराना होगा। इसके बाद नवीनीकरण कराने वाले विद्यार्थी 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों की हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करेंगे।

नए आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन की हार्डकॉपी सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ 12 अगस्त से 5 अक्टूबर 2026 तक संबंधित विद्यालय में जमा करनी होगी। विद्यालयों को नवीनीकरण आवेदनों का सत्यापन 11 से 30 अगस्त तथा नए आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक करना होगा।

दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए संस्थानों का मास्टर डेटा 22 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक अपडेट किया जाएगा। नवीनीकरण आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तथा नए आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। नए आवेदनों की हार्डकॉपी 16 सितंबर से 4 नवंबर 2026 तक संबंधित संस्थान में जमा करनी होगी। संस्थानों द्वारा नवीनीकरण आवेदनों का सत्यापन 15 सितंबर से 25 अक्टूबर तथा नए आवेदनों का सत्यापन 16 सितंबर से 10 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइया।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत …

error: Content is protected !!