Breaking News

बदायूँ: ग्राम पंचायत सचिवों के तबादले और क्लस्टर आवंटन में मनमानी के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग।

बदायूँ: ग्राम पंचायत सचिवों के तबादले और क्लस्टर आवंटन में मनमानी के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण और क्लस्टर आवंटन की प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है। इस पूरी प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी और जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी सर्वेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (पंचायती राज विभाग) को पत्र लिखकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिले में सचिवों के तबादले और क्लस्टर आवंटन में किसी भी मानक या पारदर्शी नीति का पालन नहीं किया गया है। पत्र में कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा गया है कि कुछ चुनिंदा चहेते सचिवों को नियमों के विपरीत एक साथ दो से तीन क्लस्टरों का प्रभार दे दिया गया है, जबकि अन्य सचिवों को कोई कार्यभार नहीं दिया गया है। साथ ही, वी.डी.ओ. के स्तर से प्राप्त क्लस्टर प्रस्तावों को जिला स्तर पर बिना किसी उचित परीक्षण के ही मंजूरी दी जा रही है। क्लस्टर आवंटन को पूरी तरह से मनमाना करार देते हुए इसे भ्रष्टाचार से प्रेरित बताया गया है।

सर्वेंद्र यादव ने इस शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) बदायूँ को भी भेजी है। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आवंटित क्लस्टरों की जांच कर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो यह मनमानी आगे चलकर किसी बड़े घोटाले का रूप ले सकती है। अब बदायूँ के पंचायत विभाग में मची इस खलबली के बाद शासन और जिला प्रशासन का क्या रुख रहता है, यह देखने वाली बात होगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!