Breaking News

बलरामपुर: एकता चौराहे पर किन्नरों ने युवक को डंडों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल।

बलरामपुर: एकता चौराहे पर किन्नरों ने युवक को डंडों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। जिले के नगर क्षेत्र स्थित एकता चौराहे से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ किन्नर एक युवक को घेरकर बेरहमी से डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 14 सेकंड के इस वायरल वीडियो में चार से पांच किन्नर युवक पर डंडों से लगातार वार कर रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!