Breaking News

बिनावर: दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

बिनावर, बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार को बिनावर थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ग्राम अमृतपुर निवासी सुरेश पुत्र सुल्तान को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बिनावर में दहेज हत्या, क्रूरता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा संख्या 22/26, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज था।

घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था और वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने सभी विधिक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …