Breaking News

बिसौली में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

बिसौली में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, सुदामा और बाल-गोपाल के स्वरूप में सजे नजर आए। सिर पर मोर मुकुट, हाथों में बांसुरी, माखन की मटकी और माथे पर तिलक लगाए बच्चों का रूप देखते ही बनता था। बच्चों ने कान्हा के लोकप्रिय भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही आयोजित ‘मटकी फोड़’ प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रुचि वाष्णेय, रूबी अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, आंचल वाष्णेय, राखी वाष्णेय, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, ऋतु साहनी, सरिता वाष्णेय, ममता यादव, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वाष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वाष्णेय और शिखा वाष्णेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना: बदायूं में पात्र दंपत्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, मिलेंगे 35 हजार तक की आर्थिक सहायता।

दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना: बदायूं में पात्र दंपत्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, मिलेंगे 35 …