Breaking News

कमालगंज ब्लॉक परिसर में 500 से 1000 रुपये लेने के आरोप, रोजगार सेवक को पैसे दिलाती दिखीं ग्राम सचिव।

जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का खेल, सचिव का वीडियो वायरल।

कमालगंज ब्लॉक परिसर में 500 से 1000 रुपये लेने के आरोप, रोजगार सेवक को पैसे दिलाती दिखीं ग्राम सचिव।

दीपक शुक्ला संवाददाता

फर्रुखाबाद। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए ग्रामीणों से 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

मामला विकास खंड कमालगंज परिसर का बताया जा रहा है, जहां ग्राम सचिव अंजली श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम सचिव एक ग्रामीण से रोजगार सेवक अजय को रुपये दिलाती दिखाई दे रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनसे खुलेआम रुपये मांगे जाते हैं। पैसा न देने पर आवेदन लंबित रखने और प्रमाण पत्र जारी न करने की बात कही जाती है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे ब्लॉक परिसर में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो यह मामला सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!