Breaking News

खेत में पानी को लेकर बवाल, लाठी-डंडों से हमला—महिलाओं समेत चार घायल।

खेत में पानी को लेकर बवाल, लाठी-डंडों से हमला—महिलाओं समेत चार घायल।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के भुडिया मऊ रसीदाबाद गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि एक युवक अपने खेत में पानी लगा रहा था, तभी दबंग परिवार के लोगों ने पानी का रुख अपने खेत की ओर मोड़ दिया। इस पर युवक ने विरोध करते हुए उनसे पानी रोकने की बात पूछी, जिससे विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को बचाने पहुंचीं महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई।

घटना में दो महिलाओं सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …