Breaking News

सहावर के एग्वा के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति और बच्चे को रौंदा।

सहावर के एग्वा के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति और बच्चे को रौंदा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

सहावर (कासगंज)। कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एग्वा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा था।

इसी बीच एक गमी (शोक सभा) में शामिल होने के लिए गंजडुंडवारा की ओर जा रहीं सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान और पूर्व विधायक नजीब खान का काफिला वहां से गुजरा। सड़क पर घायलों को तड़पता देख दोनों नेताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ियां रुकवाईं और खुद वाहन से उतरकर घायलों के पास पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायलों को ढांढस बंधाया और सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने तत्काल सहावर थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा को फोन पर इस दर्दनाक हादसे की जानकारी दी।

अध्यक्ष की सूचना मिलते ही सहावर थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहावर में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीनों की हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए जिला अस्पताल कासगंज रेफर कर दिया।

हादसे में घायल हुए लोगों की शिनाख्त गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी यामीन पुत्र एहसान, उनकी पत्नी नजमा और पुत्र अयान के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना पीड़ित परिवार को दे दी गई है, जिससे घर में कोहराम मच गया। संकट के समय चेयरमैन नाशी खान द्वारा दिखाई गई इस मानवता और त्वरित सूझबूझ की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। फिलहाल हादसे के बाद मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!