Breaking News

पीलीभीत हाईवे पर तेज़ रफ्तार ट्रक का कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत।

पीलीभीत हाईवे पर तेज़ रफ्तार ट्रक का कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। बरेली से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पीलीभीत हाईवे पर गुरुवार सुबह थाना हाफिजगंज क्षेत्र में राजश्री कॉलेज के सामने तेज़ रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायत उल्ला गांव निवासी सलीम उम्र लगभग 35 वर्ष और हाशिम उम्र लगभग 35 वर्ष, अपने साथी नसरुद्दीन और यासीन नगर निवासी रईस अहमद उर्फ मजले के साथ रोज़ाना की तरह मजदूरी के लिए ई-रिक्शा से रिठौरा जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा राजश्री कॉलेज के सामने पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सलीम और हाशिम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नसरुद्दीन और रईस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- मृतक का भाई

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …