Breaking News

बलरामपुर के शोभा हॉस्पिटल में दुर्लभ शारीरिक संरचना वाले शिशु का जन्म, किया गया हायर सेंटर रेफर।

बलरामपुर के शोभा हॉस्पिटल में दुर्लभ शारीरिक संरचना वाले शिशु का जन्म, किया गया हायर सेंटर रेफर।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के ब्लॉक श्रीदत्तगंज क्षेत्र से एक दुर्लभ चिकित्सकीय मामला सामने आया है। चमरूपुर स्थित शोभा हॉस्पिटल में एक ऐसे शिशु का जन्म हुआ है, जिसकी शारीरिक संरचना सामान्य से अलग बताई जा रही है। नवजात के चार हाथ और तीन पैर होने की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया और अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार वनघुसरा इमलिया गांव निवासी बिट्टा उम्र लगभग 27 वर्ष, पत्नी ओंकार को बुधवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शोभा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार शुरू किया गया और गुरुवार सुबह करीब आठ बजे शिशु का जन्म हुआ। जन्म के तुरंत बाद शिशु की असामान्य शारीरिक संरचना की पुष्टि हुई।

अस्पताल संचालक डॉ. अविनाश उपाध्याय ने बताया कि महिला के पहले से दो संतानें हैं, जिनमें एक पांच वर्षीय बेटी और एक तीन वर्षीय बेटा शामिल है। उन्होंने बताया कि इस तरह की जन्मजात संरचनाएं अत्यंत दुर्लभ होती हैं, जो गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में किसी कारण से उत्पन्न हो सकती हैं।

नवजात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बेहतर इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के लिए शिशु को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल शिशु को आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित रूप से रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिजनों को हर संभव चिकित्सा सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

Byte- डा० अविनाश उपाध्याय अस्पताल संचालक

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …