Breaking News

बिसौली के अटल चौक पर अचानक बिगड़ी तबीयत, पानी पीते ही अधेड़ की मौत।

बिसौली के अटल चौक पर अचानक बिगड़ी तबीयत, पानी पीते ही अधेड़ की मौत।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के अटल चौक पर गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बदायूँ जनपद के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी वीरपाल पुत्र नोनीहाल अपने भाई छत्रपाल के साथ रोडवेज बस से बदायूँ दवा लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वीरपाल टीबी की बीमारी से पीड़ित थे और उपचार के लिए घर से निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस जैसे ही बिसौली के अटल चौक पर पहुंची, वीरपाल पानी पीने के लिए नीचे उतर गए। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़े। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक के भाई छत्रपाल ने परिजनों को सूचना दी और पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!