Breaking News

डीडीयू नगर में सिक्स लेन सड़क की मांग तेज, डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

डीडीयू नगर में सिक्स लेन सड़क की मांग तेज, डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। नगर में जाम की समस्या को लेकर सिक्स लेन सड़क निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी के माध्यम से मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि नगर से होकर गुजरने वाला राज्य मार्ग संख्या 120 एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां स्थित बड़ा रेलवे जंक्शन होने के कारण प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसके चलते नगर के मुख्य बाजार और पुराना जीटी रोड क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि पड़ाव से लेकर नगर के गुरुद्वारा तक सड़क सिक्स लेन बनाई जा रही है, लेकिन जैसे ही यह मार्ग नगर क्षेत्र में प्रवेश करता है, इसे फोर लेन कर दिया गया है, जबकि सबसे अधिक जाम इसी हिस्से में लगता है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में पहले से फोर लेन सड़क मौजूद है, फिर भी उसे तोड़कर दोबारा फोर लेन बनाना संसाधनों की बर्बादी है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राजमार्ग के दोनों ओर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिस पर आसानी से सिक्स लेन सड़क और सर्विस रोड का निर्माण किया जा सकता है। इसके बावजूद सिक्स लेन निर्माण न होने पर उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि नगर के मुख्य बाजार में जीटी रोड (राजमार्ग संख्या 120) को सिक्स लेन के रूप में विकसित कर जाम की समस्या से स्थायी समाधान कराया जाए।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!