Breaking News

सहसवान में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज।

सहसवान में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूँ): थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 08 सितंबर 2026 को घर से खेत पर जा रहे 55 वर्षीय जयसिंह (पुत्र बनवारी, निवासी ग्राम बडैरिया, थाना सहसवान) को बुद्धपाल (पुत्र ज्ञानचन्द्र, निवासी ग्राम अब्बूनगर, थाना सहसवान) ने तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से मोटरसाइकिल चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जयसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मामले में थाना सहसवान पर दिनांक 11 सितंबर 2026 को आरोपी बुद्धपाल के विरुद्ध मु.अ.सं. 463/2026, धारा 281/125B BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घायल जयसिंह को पहले जिला अस्पताल बदायूँ भेजा गया, जहाँ से चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर किया और रात में अलीगढ़ से दिल्ली रेफर किया गया।

दिल्ली ले जाते समय रास्ते में आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को जयसिंह की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम हेतु बदायूँ पीएम हाउस भिजवा दिया है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …