Breaking News

उसहैत को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर डीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।

उसहैत को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर डीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।

उसहैत: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विद्युत उपकेंद्र उसहैत पर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पाल सिंह आर्य के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखदार की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से नगर व क्षेत्र की प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खाद व जिंक की कालाबाजारी रोकने, उसहैत बिजली घर पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से निजात दिलाने, बिजली कटौती रोकने के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने और कटरा सहादतगंज में नए बिजली घर की स्थापना की मांग की गई है। इसके अलावा खसरा-खतौनी में हिस्सा बांट की गड़बड़ियों को राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई गई।

यूनियन ने कहा कि तहसील मुख्यालय दातागंज की उसहैत थाना क्षेत्र से दूरी 135 किलोमीटर से अधिक होने के कारण आम जनता को भारी असुविधा होती है, इसलिए उसहैत को नया तहसील मुख्यालय बनाया जाए। साथ ही, लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी रोडवेज बसों—विशेषकर फर्रुखाबाद से बदायूं चलने वाली दो रोडवेज बसों का पुनः संचालन करने, कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने और जर्जर बीलामाई रोड का पुनर्निर्माण कराने सहित सात सूत्रीय मांगें रखी गईं।

ज्ञापन लेने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं और मांग पत्र को उच्च अधिकारियों तक भेजकर अवगत कराया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पाल, नगर अध्यक्ष पूरनलाल गुप्ता, ठाकुर लल्लू सिंह, राममूर्ति शाक्य, ओमेंद्र सिंह, मोर सिंह, कृष्ण पाल, फूल सिंह, खेमकरण, महाराम, पुत्तू लाल, केदार सिंह, राम बक्श, शिवपाल, भूरे खां, बद्री प्रसाद, भोजराज, महेंद्र सिंह, आदेश, नरेंद्र और जितेंद्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। बदायूं। बदायूं …