Breaking News

उसावां: आम के पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी।

आम के पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी।

उसावां, बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौतरा की भौनी पट्टी निवासी ट्रक चालक भीमसेन गुप्ता (38) का शव सोमवार सुबह अलापुर थाना क्षेत्र में म्याऊं के पास गौतरा मोड़ स्थित एक आम के पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गौतरा की भौनी पट्टी निवासी भीमसेन गुप्ता पुत्र राधेलाल गुप्ता रविवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह म्याऊं के पास गौतरा मोड़ पर आम के पेड़ से उनका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि भीमसेन गुप्ता ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 10 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी हैं।

मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …