Breaking News

बदायूं में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, 12 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटता रहा शव।

बदायूं में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, 12 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटता रहा शव।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। बदायूं जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति का शव कार के नीचे फंसा हुआ करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क पर खून के निशान दिखाई दिए, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल इलाके का है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की कृषि विभाग कॉलोनी निवासी परविंदर प्रताप सिंह शुक्रवार शाम कादरचौक थाना क्षेत्र के असरसी गांव से अपनी खाद-बीज की दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात स्थान पर एक व्यक्ति का शव उनकी कार के नीचे फंस गया, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी।

बताया जा रहा है कि कार के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन सवार ने जब कार के नीचे कुछ घसीटता हुआ देखा तो उसने चालक को रुकने का इशारा किया। जब कार रोकी गई और नीचे देखा गया तो वहां एक व्यक्ति का शव फंसा मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

घटना की सूचना मिलते ही लालपुल क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार के नीचे से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी घलेंद्र पुत्र चुन्नीलाल के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार, मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता था और किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह किस स्थान पर और किन हालात में हादसे का शिकार हुआ, इस बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कार को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव कार के नीचे किस स्थान से और कैसे फंसा।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

बाईट- क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार। 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!