Breaking News

बदायूं में महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी। 

बदायूं में महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र के मीरा जी चौकी इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के अंदर छत में लगे पाइप से मफलर के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि महिला को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाईट- मृतक के परिजन

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!