Breaking News

डी पॉल स्कूल में मैनेजर डे एवं दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया।

डी पॉल स्कूल में मैनेजर डे एवं दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में मैनेजर डे एवं दीपावली उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस, स्टाफ सेक्रेटरी टेंसी मैम एवं स्कूल हेड बॉय प्रखर वत्स ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन कर समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को दीपावली के पर्व का वास्तविक महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह जीवन से अज्ञानता, नकारात्मकता और बुराइयों के अंधकार को दूर कर ज्ञान, सद्भावना और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। जिस प्रकार एक छोटा-सा दीपक अंधकार को दूर कर देता है, उसी प्रकार हमारा एक अच्छा विचार, नेक कार्य और सकारात्मक प्रयास समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

फादर डॉ. मार्टिन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का समापन, विधायक अरविंद सिंह ने स्वयंसेवकों को दिए प्रमाण-पत्र।

छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का समापन, विधायक अरविंद सिंह ने स्वयंसेवकों को दिए प्रमाण-पत्र। …