Breaking News

सर्राफा व्यापारी से कथित दुर्व्यवहार पर भड़के व्यापारी, एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ आक्रोश।

सर्राफा व्यापारी से कथित दुर्व्यवहार पर भड़के व्यापारी, एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ आक्रोश।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। बिलराम गेट स्थित दीपक ज्वेलर्स के स्वामी रामबाबू साहू के साथ गंजडुंडवारा पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार किए जाने और उन्हें जबरन थाने ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलेभर के सर्राफा व्यापारी एकजुट हो गए और पुलिस प्रशासन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

व्यापारियों का आरोप है कि सर्राफा व्यापारी रामबाबू साहू के साथ पुलिस ने अनुचित व्यवहार किया और उन्हें जबरन थाने ले जाया गया। घटना की जानकारी फैलते ही व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई और बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी एकत्र होकर अपना विरोध जताने पहुंचे।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी बात सुनी और पूरे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक के आश्वासन और समझाने के बाद व्यापारियों का आक्रोश शांत हुआ। हालांकि व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Spread the love

Check Also

यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, एसपी ने हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।

यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, एसपी ने हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश। संवाददाता, …