Breaking News

भावुक माहौल में लेखा लिपिक मशकूर खान को दी गई शानदार विदाई, सेवाओं को किया याद।

भावुक माहौल में लेखा लिपिक मशकूर खान को दी गई शानदार विदाई, सेवाओं को किया याद।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। नगर पालिका परिषद बिसौली में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सेवाएं देने वाले लेखा लिपिक मशकूर खान के सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका मैदान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस दौरान माहौल कभी भावुक हुआ तो कभी ठहाकों से गूंज उठा।

नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि मशकूर खान की कार्यशैली हमेशा समाधान पर केंद्रित रही। उनकी फाइलों में लालफीताशाही के बजाय समस्याओं का समाधान दिखाई देता था। उनके सेवानिवृत्त होने से नगर पालिका में एक बड़ा खालीपन पैदा हुआ है।

पालिका कर्मचारियों ने कहा कि मशकूर खान ने हमेशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा। पीएफ, एरियर और वेतन संबंधी फाइलों को समय से निस्तारित कराने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया।

वहीं सेवानिवृत्त लेखा लिपिक मशकूर खान ने भावुक होते हुए कहा कि नौकरी के दौरान कई बार परिस्थितियों के अनुसार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। यदि उनके किसी फैसले या व्यवहार से किसी का दिल दुखा हो तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का यह परिवार हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।

समारोह के अंत में नगर पालिका के अधिकारियों, सभासदों और कर्मचारियों ने मशकूर खान को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखी, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का संचालन सभासद एडवोकेट अभीक्ष पाठक एवं काजी शाहनवाज खां ने किया। इसके बाद सभी ने प्रीतिभोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर सीडीओ रामपुर गुलाब चंद्र, एडीएम सीतापुर खालिद अंजुम, पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

दिव्यांग दंपत्तियों को मिलेगा 15 से 35 हजार रुपये तक शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार।

वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में विवाह करने वाले दंपत्ति कर सकते हैं आवेदन, विभागीय …