Breaking News

बिसौली में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.58 प्रतिशत मतदान।

बिसौली में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.58 प्रतिशत मतदान।

आई एम खान 

बिसौली। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बिसौली में कुल 81.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत से शिक्षकों में अपने प्रतिनिधि के चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया।

सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शिक्षक उत्साहित दिखाई दिए। महिला और बुजुर्ग शिक्षकों ने भी मतदान में हिस्सा लेकर अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला।

मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। मतदान केंद्र के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन की सतर्कता के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

Spread the love

Check Also

बिसौली में जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया भरोसा।

बिसौली में जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया …