Breaking News

बिसौली में जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया भरोसा।

बिसौली में जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया भरोसा।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच जनता रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उत्सव का माहौल रहा।

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष सचिन कुमार, अनुपम गुप्ता, गौरीशंकर कथूरिया, श्रीकृष्ण गुप्ता और गौरव गुप्ता ने अतिथियों का 21 किलो फूलों की विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और विधायक आशुतोष मौर्य ने गणपति पूजन किया तथा राम दरबार में पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

वहीं, क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने जनता रामलीला मेले के मुख्य द्वार का निर्माण कराने का भरोसा दिया। उनके इस आश्वासन से कमेटी के पदाधिकारियों में उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर रामलीला नाट्य परिषद के अध्यक्ष तेजपाल गुप्ता, डायरेक्टर राम प्रकाश गुप्ता और अनुज शर्मा ने मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता, विधायक आशुतोष मौर्य, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय को राम दरबार का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

कमेटी अध्यक्ष सचिन कुमार ने जनता रामलीला मेले के इतिहास, शुरुआत और विकास पर प्रकाश डालते हुए आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए कमेटी की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनुपम गुप्ता ने किया, जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान डायरेक्टर गोपाल वार्ष्णेय, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ठाकुर रामवीर सिंह, पंकज सिंह चौहान, प्रदीप गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता, सभासद कृष्णा गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, चितरंजन गुप्ता, अमरदीप गर्ग, प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा, तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष अनूप शर्मा एडवोकेट, कालीचरण वार्ष्णेय और पूर्व सभासद विनीत वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.58 प्रतिशत मतदान।

बिसौली में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 81.58 प्रतिशत मतदान। आई एम खान  बिसौली। शिक्षक एमएलसी …