Breaking News

कासगंज में गैस सिलेंडर फटने से मकान का लेंटर गिरा, मलबे में दबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत।

कासगंज में गैस सिलेंडर फटने से मकान का लेंटर गिरा, मलबे में दबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला भूरा गांव में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के कारण मकान का लेंटर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, किशोर प्रियांशु घर में गैस पर कुछ बना रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में धमाका हो गया, जिससे मकान का लेंटर ढह गया और किशोर मलबे में दब गया। बताया गया कि हादसे के समय परिजन गांव में एक गमी में शामिल होने गए हुए थे।

हादसे में जान गंवाने वाला प्रियांशु कक्षा आठ का छात्र था। कम उम्र में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Check Also

जकार्ता कांफ्रेंस से लौटे मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत।

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अनुभव किए साझा। आई एम खान  …